Thursday, 9 February 2017

हमारी आजादी का सच

🕉 हर हर महादेव 🕉

  ...हमारी आजादी का सच...

आपको बता दे की  १४ अगस्त सन १९४७ की हमे (Freedom) आजादी नही मिली बल्कि (Transfer of Power Agreement) ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर का एग्रीमेंट हुआ था
इसके बारे में स्वयं भी जाने और दुसरो को बताएं...

अब आगे..........

( Transfer of Power Agreement  )
        सत्ता के हस्तांतरण की संधि
यानि भारत के आज़ादी की संधि | ये इतनी खतरनाक संधि है की अगर आप अंग्रेजों द्वारा सन १६१५ से लेकर १८५७ तक किये गए सभी ५६५ संधियों या कहें साजिस को जोड़ देंगे तो उस से भी ज्यादा खतरनाक संधि है ...
ये १४ अगस्त १९४७ की रात को जो कुछ हुआ है वो आजादी नहीं आई बल्कि "ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर का एग्रीमेंट" हुआ था ,
"पंडित नेहरु" ( जवाहररुद्दीन गाजी ) और लार्ड माउन्ट बेटन के बीच में  Transfer of Power और Independence ये दो अलग चीजे है |
स्वतंत्रता और सत्ता का हस्तांतरण ये दो अलग चीजे है, और सत्ता का हस्तांतरण कैसे होता है ?
👉 आप देखते होंगे क़ि एक पार्टी की सरकार है, वो चुनाव में हार जाये, दूसरी पार्टी की सरकार आती है तो दूसरी पार्टी का प्रधानमन्त्री जब शपथ ग्रहण करता है, तो वो शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर करता है, आप लोगों में से बहुतों ने देखा होगा, तो जिस रजिस्टर पर आने वाला प्रधानमन्त्री हस्ताक्षर करता है, उसी रजिस्टर को "ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर की बुक कहते है और उस पर हस्ताक्षर के बाद पुराना प्रधानमन्त्री नए प्रधानमन्त्री को सत्ता सौंप देता है | और पुराना प्रधानमंत्री निकल कर बाहर चला जाता है |

यही नाटक हुआ था १४ अगस्त १९४७ की रात को १२ बजे |
लार्ड माउन्ट बेटन ने अपनी सत्ता पंडित नेहरु के हाथ में सौंपी थी, और हमने कह दिया कि स्वराज्य आ गया ,
कैसा स्वराज्य और काहे का स्वराज्य ?
अंग्रेजो के लिए स्वराज्य का मतलब क्या था ?
और हमारे लिए स्वराज्य का मतलब क्या था ?

यह भी समझ लीजिये...

अंग्रेज कहते थे क़ि हमने स्वराज्य दिया, माने अंग्रेजों ने अपना राज तुमको सौंपा है ताकि तुम लोग कुछ दिन इसे चला लो जब जरुरत पड़ेगी तो हम दुबारा आ जायेंगे |
ये अंग्रेजो का interpretation (व्याख्या) था | और हिन्दुस्तानी लोगों की व्याख्या क्या थी कि हमने स्वराज्य ले लिया |
और इस संधि के अनुसार ही भारत के दो टुकड़े किये गए और भारत और पाकिस्तान नामक दो Dominion States बनाये गए हैं |

👉 नोट - ये Dominion State का अर्थ हिंदी में होता है एक बड़े राज्य के अधीन एक छोटा राज्य, ये शाब्दिक अर्थ है और भारत के सन्दर्भ में इसका असल अर्थ भी यही है |
अंग्रेजी में इसका एक अर्थ है "One of the self-governing nations in the British Common wealth" और दूसरा "Dominance or power through legal authority "|
Dominion State और Independent Nation में जमीन आसमान का अंतर होता है | मतलब सीधा है क़ि हम (भारत और पाकिस्तान) आज भी अंग्रेजों के अधीन/मातहत ही हैं |
दुःख तो ये होता है की उस समय के सत्ता के लालची लोगों ने बिना सोचे समझे या आप कह सकते हैं क़ि पुरे होशो हवास में इस संधि को मान लिया या कहें जानबूझ कर ये सब स्वीकार कर लिया | और ये जो तथाकथित आज़ादी आयी, इसका कानून अंग्रेजों के संसद में बनाया गया और इसका नाम रखा गया Indian Independence Act यानि भारत के स्वतंत्रता का कानून |
👆
👇
और ऐसे धोखाधड़ी से अगर इस देश की आजादी आई हो तो वो आजादी, आजादी है कहाँ ?
और इसीलिए गाँधी ( मोहन दास कर्मचंद गाँधी ) १४ अगस्त १९४७ की रात को दिल्ली में नहीं आये थे |
वो नोआखाली में थे | और कांग्रेस के बड़े नेता गाँधी जी को बुलाने के लिए गए थे कि बापू चलिए आप |
गाँधी जी ने मना कर दिया था |
क्यों ?
गाँधी जी ने कहा कि मै मानता नहीं कि कोई आजादी आ रही है | और गाँधी जी ने स्पस्ट कह दिया था कि ये आजादी नहीं आ रही है सत्ता के हस्तांतरण का समझौता हो रहा है | और गाँधी जी ने नोआखाली से प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी |
उस प्रेस स्टेटमेंट के पहले ही वाक्य में गाँधी जी ने ये कहा कि मै हिन्दुस्तान के उन करोडो लोगों को ये सन्देश देना चाहता हु कि ये जो तथाकथित आजादी (So Called Freedom) आ रही है ये मै नहीं लाया |

👉 नोट - प्लीज् यू पीपुल डोंट थिंग प्राउड अबाउट गाँधी जी ... 🤔 गाँधी जी पर विशेष वार्ता के लिए wps +९१ ९४१५०३४२९४ विनायक दामोदर राय संपर्क करे...

ये सत्ता के लालची लोग सत्ता के हस्तांतरण के चक्कर में फंस कर लाये है |
मै मानता नहीं कि इस देश में कोई आजादी आई है |
और १४ अगस्त १९४७ की रात को गाँधी जी दिल्ली में नहीं थे नोआखाली में थे |
मतलब भारत की राजनीति का सबसे बड़ा पुरोधा माना जाने वाला व्यक्ति जिसे कहा जाता है हिन्दुस्तान की आज़ादी की लड़ाई की नीव रखी हो
( नोट - ये झलवा है ये आजादी की नीव गाँधी ने नही रखी थी ये केवल माना जाता है जिसे भोली भाली जनता को मनवाया गया था व् है...इस पर भी विशेष वार्ता के लिए wps -  +919415034294 विनायक दामोदर राय संपर्क करे...  )  
अब आगे....

वो आदमी १४ अगस्त १९४७ की रात को दिल्ली में मौजूद नहीं था |

क्यों ?

इसका अर्थ है कि गाँधी जी इससे सहमत नहीं थे |
(रीनोटेड - नोआखाली के दंगे मात्र एक बहाना था असल बात तो ये "सत्ता का हस्तांतरण" ही था )
और १४ अगस्त १९४७ की  की रात को जो कुछ हुआ है वो आजादी नहीं आई ....
"ट्रान्सफर ऑफ़ पॉवर का एग्रीमेंट" लागू हुआ था ।

👉 पंडित नेहरु और अंग्रेजी सरकार के बीच में , अब शर्तों की बात करता हूँ ,

सब का जिक्र करना तो संभव नहीं है लेकिन कुछ महत्वपूर्ण शर्तों की जिक्र जरूर करूंगा...

जिसे एक आम भारतीय जानता है और उनसे परिचित है इस संधि की शर्तों के मुताबिक हम आज भी अंग्रेजों के अधीन/मातहत ही हैं | वो एक शब्द आप सब सुनते हैं न की "Common wealth Nations" |
अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में "Common wealth Game" हुए थे ,.
आप सब को याद होगा ही और उसी में बहुत बड़ा घोटाला भी हुआ है |
👆👇
ये Common wealth का मतलब होता है समान सम्पति |
किसकी समान सम्पति ? ? ?
ब्रिटेन की रानी की समान सम्पति |
आप जानते हैं ब्रिटेन की महारानी हमारे भारत की भी महारानी है और वो आज भी भारत की नागरिक है और हमारे जैसे ७१ देशों की महारानी है ...
वो Common wealth में ७१  देश है और इन सभी ७१ देशों में जाने के लिए ब्रिटेन की महारानी को वीजा की जरूरत नहीं होती है क्योंकि वो अपने ही देश में जा रही है लेकिन भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ब्रिटेन में जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है क्योंकि वो दुसरे देश में जा रहे हैं |
मतलब इसका निकाले तो ये हुआ कि या तो ब्रिटेन की महारानी भारत की नागरिक है या फिर भारत आज भी ब्रिटेन का उपनिवेश है इसलिए ब्रिटेन की रानी को पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं होती है...
✌
अगर दोनों बाते सही है तो १४ अगस्त १९४७ को हमारी आज़ादी की बात कही जाती है वो झूठ है |
और Common wealth Nations में हमारी एंट्री जो है वो एक Dominion State के रूप में है न क़ि Independent Nation के रूप में ।

नोट - इस देश में प्रोटोकोल है क़ि जब भी नए राष्ट्रपति बनेंगे तो २१ तोपों की सलामी दी जाएगी उसके अलावा किसी को भी नहीं | लेकिन ब्रिटेन की महारानी आती है तो उनको भी २१ तोपों की सलामी दी जाती है,

इसका क्या मतलब है ? ? ?

और पिछली बार ब्रिटेन की महारानी यहाँ आयी थी तो एक निमंत्रण पत्र छपा था और उस निमंत्रण पत्र में ऊपर जो नाम था वो ब्रिटेन की महारानी का था और उसके नीचे भारत के राष्ट्रपति का नाम था मतलब हमारे देश का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक नहीं है |
ये है राजनितिक गुलामी, हम कैसे माने क़ि हम एक स्वतंत्र देश में रह रहे हैं |
............??????????
एक शब्द आप सुनते होंगे High Commission ये अंग्रेजों का एक गुलाम देश दुसरे गुलाम देश के यहाँ खोलता है लेकिन इसे Embassy नहीं कहा जाता |
एक मानसिक गुलामी का उदहारण भी देखिये ...
हमारे यहाँ के अख़बारों में आप देखते होंगे क़ि कैसे शब्द प्रयोग होते हैं - ( ब्रिटेन की महारानी नहीं ) महारानी एलिज़ाबेथ,
( ब्रिटेन के प्रिन्स चार्ल्स नहीं) प्रिन्स चार्ल्स ,
(ब्रिटेन की प्रिंसेस नहीं) प्रिंसेस डैना
(अब तो वो हैं नहीं),
अब तो एक और प्रिन्स विलियम भी आ गए है |
भारत का नाम INDIA रहेगा और सारी दुनिया में भारत का नाम इंडिया प्रचारित किया जायेगा और सारे सरकारी दस्तावेजों में इसे इंडिया के ही नाम से संबोधित किया जायेगा |
हमारे और आपके लिए ये भारत है लेकिन दस्तावेजों में ये इंडिया है |
संविधान के प्रस्तावना में ये लिखा गया है "India that is Bharat "  जब क़ि होना ये चाहिए था "Bharat that was India " लेकिन दुर्भाग्य इस देश का क़ि ये भारत के जगह इंडिया हो गया |
ये इसी संधि के शर्तों में से एक है |
अब हम भारत के लोग जो इंडिया कहते हैं वो कहीं से भी भारत नहीं है |

भारत जब तक भारत था तब तक तो दुनिया में सबसे आगे था और ये जब से इंडिया हुआ है तब से पीछे, पीछे और पीछे ही होता जा रहा है |
क्या आपको पता है ???
भारत के संसद में वन्दे मातरम नहीं गाया जायेगा अगले ५० वर्षों तक यानि १९४७ तक | १९४७ में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस मुद्दे को संसद में उठाया तब जाकर पहली बार इस तथाकथित आजाद देश की संसद में वन्देमातरम गाया गया |
५० वर्षों तक नहीं गाया गया क्योंकि ये भी इसी संधि की शर्तों में से एक है |
इस गीत में कुछ भी ऐसा आपत्तिजनक नहीं है ।
आपत्तिजनक तो जन,गन,मन में है जिसमे एक शख्स को भारत भाग्यविधाता यानि भारत के हर व्यक्ति का भगवान बताया गया है या कहें भगवान से भी बढ़कर |
इस संधि की शर्तों के अनुसार सुभाष चन्द्र बोस को जिन्दा या मुर्दा अंग्रेजों के हवाले करना था |

👉 यही वजह रही क़ि सुभाष चन्द्र बोस अपने देश के लिए लापता रहे और कहाँ मर खप गए ये आज तक किसी को मालूम नहीं है |
समय समय पर कई अफवाहें फैली लेकिन सुभाष चन्द्र बोस का पता नहीं लगा और न ही किसी ने उनको ढूँढने में रूचि दिखाई |
मतलब भारत का एक महान स्वतंत्रता सेनानी अपने ही देश के लिए बेगाना हो गया ।
सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिंद फौज बनाई थी ये तो आप सब लोगों को मालूम होगा ही लेकिन महत्वपूर्ण बात ये है क़ि ये १९४२ में बनाया गया था और उसी समय द्वितीय विश्वयुद्ध चल रहा था और सुभाष चन्द्र बोस ने इस काम में जर्मन और जापानी लोगों से मदद ली थी जो कि अंग्रेजो के दुश्मन थे और इस आजाद हिन्द फौज ने अंग्रेजों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाया था |
और जर्मनी के हिटलर और इंग्लैंड के एटली और चर्चिल के व्यक्तिगत विवादों की वजह से ये द्वितीय विश्वयुद्ध हुआ था और दोनों देश एक दुसरे के कट्टर दुश्मन थे |
एक दुश्मन देश की मदद से सुभाष चन्द्र बोस ने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए थे |
एक तो अंग्रेज उधर विश्वयुद्ध में लगे थे दूसरी तरफ उन्हें भारत में भी सुभाष चन्द्र बोस की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था |
इसलिए वे सुभाष चन्द्र बोस के दुश्मन थे, इस संधि की शर्तों के अनुसार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाकुल्लाह, रामप्रसाद विस्मिल जैसे लोग आतंकवादी थे ।
और यही हमारे syllabus में पढाया जाता था बहुत दिनों तक और अभी कुछ समय पहले तक ICSE बोर्ड के किताबों में भगत सिंह को आतंकवादी ही बताया जा रहा था, वो तो भला हो कुछ लोगों का जिन्होंने अदालत में एक केस किया और अदालत ने इसे हटाने का आदेश दिया ह
आप भारत के सभी बड़े रेलवे स्टेशन पर एक किताब की दुकान देखते होंगे "व्हीलर बुक स्टोर" वो इसी संधि की शर्तों के अनुसार है |

ये व्हीलर कौन था ? ? ?

ये व्हीलर सबसे बड़ा अत्याचारी था |
इसने इस देश क़ि हजारों माँ, बहन और बेटियों के साथ बलात्कार किया था, इसने किसानों पर सबसे ज्यादा गोलियां चलवाई थी |
१८५७ की क्रांति के बाद कानपुर के नजदीक बिठुर में व्हीलर और नील नाम के दो अंग्रजों ने यहाँ के सभी २४ हजार लोगों को जान से मरवा दिया था चाहे वो गोदी का बच्चा हो या मरणासन्न हालत में पड़ा कोई बुड्ढा |
इस व्हीलर के नाम से इंग्लैंड में एक एजेंसी शुरू हुई थी और वही भारत में आ गयी |
भारत आजाद हुआ तो ये ख़त्म होना चाहिए था, नहीं तो कम से कम नाम भी बदल देते | लेकिन वो नहीं बदला गया क्योंकि ये इस संधि में है |
इस संधि की शर्तों के अनुसार अंग्रेज देश छोड़ के चले जायेगे लेकिन इस देश में कोई भी कानून चाहे वो किसी क्षेत्र में हो नहीं बदला जायेगा, इसलिए आज भी इस देश में ३४७३५कानून वैसे के वैसे चल रहे हैं जैसे अंग्रेजों के समय चलता था |

👉
Indian Police Act, Indian Civil Services Act
(अब इसका नाम है Indian Civil Administrative Act),
👉
Indian Penal Code (Ireland में भी IPC चलता है और Ireland में जहाँ "I" का मतलब Irish है वही भारत के IPC में "I" का मतलब Indian है बाकि सब के सब कंटेंट एक ही है, कौमा और फुलस्टॉप का भी अंतर नहीं है)

👉
Indian Citizenship Act,
👉
Indian Advocates Act,
👉
Indian Education Act,
👉
Land Acquisition Act,
👉
Criminal Procedure Act,
👉
Indian Evidence Act,
👉
Indian Income Tax Act,
👉
Indian Forest Act,
👉
Indian Agricultural Price Commission Act

सब के सब आज भी वैसे ही चल रहे हैं बिना फुल स्टॉप और कौमा बदले हुए |

( नोट - इन सभी एक्ट पर समय आने पर विस्तार से बाते की जायेगी बारी बारी से इस पर विशेष वार्ता के लिए wps +91 9415034294 विनायक दामोदर राय संपर्क करे... इन सभी एक्ट्स पर वार्तालाप होगा पर कुछ समय पश्चात् संपर्क में निरन्तर रहे )

इस संधि के अनुसार अंग्रेजों द्वारा बनाये गए भवन जैसे के तैसे रखे जायेंगे |
शहर का नाम, सड़क का नाम सब के सब वैसे ही रखे जायेंगे |
आज देश का संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, राष्ट्रपतिभवन कितने नाम गिनाऊँ सब के सब वैसे ही खड़े हैं और हमें मुंह चिढ़ा रहे हैं |

लार्ड डलहौजी के नाम पर डलहौजी शहर है ,
वास्को डी गामा नामक शहर है (हाला क़ि वो पुर्तगाली था )
रिपन रोड, कर्जन रोड, मेयो रोड, बेंटिक रोड, (पटना में) फ्रेजर रोड, बेली रोड, ऐसे हजारों भवन और रोड हैं,
सब के सब वैसे के वैसे ही हैं |
आप भी अपने शहर में देखिएगा वहां भी कोई न कोई भवन, सड़क उनलोगों के नाम से होंगे |

हमारे गुजरात में एक शहर है सूरत, इस सूरत शहर में एक बिल्डिंग है उसका नाम है कूपर विला |
अंग्रेजों को जब जहाँगीर ( जहाँगीर व् ये अन्य इस्लामिक भी ईसाईयत वालो की ही तरह है जो हमारे राष्ट्र को राष्ट्र को नष्ट कर रहे है )
ने व्यापार का लाइसेंस दिया था तो सबसे पहले वो सूरत में आये थे और सूरत में उन्होंने इस बिल्डिंग का निर्माण किया था |
ये गुलामी का पहला अध्याय आज तक सूरत शहर में खड़ा है |
हमारे यहाँ शिक्षा व्यवस्था अंग्रेजों की है क्योंकि ये इस संधि में लिखा है और मजे क़ि बात ये है क़ि अंग्रेजों ने हमारे यहाँ एक शिक्षा व्यवस्था दी और अपने यहाँ अलग किस्म क़ि शिक्षा व्यवस्था रखी है ।...
👆👇
नोट - हमारे यहाँ शिक्षा में डिग्री का महत्व है और उनके यहाँ ठीक उल्टा है |
मेरे पास ज्ञान है और मैं कोई अविष्कार करता हूँ तो भारत में पूछा जायेगा क़ि तुम्हारे पास कौन सी डिग्री है ?
अगर नहीं है तो मेरे अविष्कार और ज्ञान का कोई मतलब नहीं है |

जबकि उनके यहाँ ऐसा बिलकुल नहीं है आप अगर कोई अविष्कार करते हैं और आपके पास ज्ञान है लेकिन कोई डिग्री नहीं हैं तो कोई बात नहीं आपको प्रोत्साहित किया जायेगा |
नोबेल पुरस्कार पाने के लिए आपको डिग्री की जरूरत नहीं होती है |
👉
रीनोटेड - हमारे शिक्षा तंत्र को अंग्रेजों ने डिग्री में बांध दिया था जो आज भी वैसे के वैसा ही चल रहा है |

ये जो 30 नंबर का पास मार्क्स आप देखते हैं वो उसी शिक्षा व्यवस्था क़ि देन है,
मतलब ये है क़ि आप भले ही ७० नंबर में फेल है लेकिन ३० नंबर लाये है तो पास हैं, ऐसा शिक्षा तंत्र से सिर्फ गदहे ही पैदा हो सकते हैं और यही अंग्रेज चाहते थे |
👀
आप देखते होंगे क़ि हमारे देश में एक विषय चलता है जिसका नाम है "Anthropology"
जानते है इसमें क्या पढाया जाता है ?
इसमें गुलाम लोगों क़ि मानसिक अवस्था के बारे में पढाया जाता है, और ये अंग्रेजों ने ही इस देश में शुरू किया था और आज आज़ादी के ६४ साल बाद भी ये इस देश के विश्वविद्यालयों में पढाया जाता है और यहाँ तक क़ि सिविल सर्विस की परीक्षा में भी ये चलता है |
👉
इस संधि की शर्तों के हिसाब से हमारे देश में आयुर्वेद को कोई सहयोग नहीं दिया जायेगा मतलब हमारे देश की विद्या हमारे ही देश में ख़त्म हो जाये ये साजिस की गयी |
आयुर्वेद को अंग्रेजों ने नष्ट करने का भरसक प्रयास किया था लेकिन ऐसा कर नहीं पाए | दुनिया में जितने भी पैथी हैं उनमे ये होता है क़ि पहले आप बीमार हों तो आपका इलाज होगा लेकिन आयुर्वेद एक ऐसी विद्या है जिसमे कहा जाता है क़ि आप बीमार ही मत पड़िए |
👆👇
आपको मैं एक सच्ची घटना बताता हूँ -
जार्ज वाशिंगटन जो क़ि अमेरिका का पहला राष्ट्रपति था वो दिसम्बर १७९९ में बीमार पड़ा और जब उसका बुखार ठीक नहीं हो रहा था तो उसके डाक्टरों ने कहा क़ि इनके शरीर का खून गन्दा हो गया है जब इसको निकाला जायेगा तो ये बुखार ठीक होगा और उसके दोनों हाथों क़ि नसें डाक्टरों ने काट दी और खून निकल जाने की वजह से जोर्ज वाशिंगटन मर गया |
ये घटना १७९९ की है और १७८० में एक अंग्रेज भारत आया था और यहाँ से प्लास्टिक सर्जरी सीख के गया था |
मतलब कहने का ये है क़ि हमारे देश का चिकित्सा विज्ञान कितना विकसित था उस समय |
और ये सब आयुर्वेद की वजह से था और उसी आयुर्वेद को आज हमारे सरकार ने हाशिये पर पंहुचा दिया है |
👉
इस संधि के हिसाब से हमारे देश में गुरुकुल संस्कृति को कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जायेगा | हमारे देश के समृद्धि और यहाँ मौजूद उच्च तकनीक की वजह ये गुरुकुल ही थे |
और अंग्रेजों ने सबसे पहले इस देश की गुरुकुल परंपरा को ही तोडा था,
मैं यहाँ लार्ड मैकॉले की एक उक्ति को यहाँ बताना चाहूँगा जो उसने २ फ़रवरी १८३५ को ब्रिटिश संसद में दिया था,
उसने कहा था ... 👉
""I have traveled a cross the length and breadth of India and have not seen one person who is a beggar, who is a thief, such wealth I have seen in this country, such high moral values, people of such caliber, that I do not think we would ever conquer this country, unless we break the very back bone of this nation, which is her spiritual and cultural heritage, and, therefore, I propose that we replace her old and "ancient education system",
her culture, for if the Indians think that all that is foreign and English is good and greater than their own, they will lose theirself esteem, their native culture and they will become what we want them, a truly dominated nation" |
👉
गुरुकुल का मतलब हम लोग केवल वेद, पुराण,उपनिषद ही समझते हैं जो की हमारी मुर्खता है अगर आज की भाषा में कहूं तो ये गुरुकुल जो होते थे वो सब के सब Higher Learning Institute हुआ करते थे |
इस संधि में एक और खास बात है |
👉
इसमें कहा गया है क़ि अगर हमारे देश के (भारत के) अदालत में कोई ऐसा मुक़दमा आ जाये जिसके फैसले के लिए कोई कानून न हो इस देश में या उसके फैसले को लेकर संविधान में भी कोई जानकारी न हो तो साफ़ साफ़ संधि में लिखा गया है क़ि वो सारे मुकदमों का फैसला अंग्रेजों के न्याय पद्धति के आदर्शों के आधार पर ही होगा, भारतीय न्याय पद्धति का आदर्श उसमे लागू नहीं होगा |

कितनी शर्मनाक स्थिति है ये क़ि हमें अभी भी अंग्रेजों का ही अनुसरण करना होगा |

👉
भारत में आज़ादी की लड़ाई हुई तो वो ईस्ट इंडिया कम्पनी के खिलाफ था और संधि के हिसाब से ईस्ट इंडिया कम्पनी को भारत छोड़ के जाना था और वो चली भी गयी लेकिन इस संधि में ये भी है क़ि ईस्ट इंडिया कम्पनी तो जाएगी भारत से लेकिन बाकि १२६ विदेशी कंपनियां भारत में रहेंगी और भारत सरकार उनको पूरा संरक्षण देगी |
और उसी का नतीजा है क़ि...
👆👇
ब्रुक बोंड, लिप्टन, बाटा, हिंदुस्तान लीवर (अब हिंदुस्तान यूनिलीवर) जैसी १२६ कंपनियां आज़ादी के बाद इस देश में बची रह गयी और लुटती रही और आज भी वो सिलसिला जारी है ।
👉
अंग्रेजी का स्थान अंग्रेजों के जाने के बाद वैसे ही रहेगा भारत में जैसा क़ि अभी ( १९४६ में ) है और ये भी इसी संधि का हिस्सा है | आप देखिये क़ि हमारे देश में, संसद में, न्यायपालिका में, कार्यालयों में हर कहीं अंग्रेजी, अंग्रेजी और अंग्रेजी है जब क़ि इस देश में ९९% लोगों को अंग्रेजी नहीं आती है |
और उन १% लोगों क़ि हालत देखिये क़ि उन्हें मालूम ही नहीं रहता है क़ि उनको पढना मना क्या है और UNO में जा के भारत के जगह पुर्तगाल का भाषण पढ़ जाते हैं |

👉
आप में से बहुत लोगों को याद होगा क़ि हमारे देश में आजादी के ५० साल बाद तक संसद में वार्षिक बजट शाम को ५:०० बजे पेश किया जाता था |
जानते है क्यों ? ? ?
क्योंकि जब हमारे देश में शाम के ५:०० बजते हैं तो लन्दन में सुबह के ११: ३० बजते हैं और अंग्रेज अपनी सुविधा से उनको सुन सके और उस बजट की समीक्षा कर सके, इतनी गुलामी में रहा है ये देश |
ये भी इसी संधि का हिस्सा है,

👉
१९३९ में द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ तो अंग्रेजों ने भारत में राशन कार्ड का सिस्टम शुरू किया क्योंकि द्वितीय विश्वयुद्ध में अंग्रेजों को अनाज क़ि जरूरत थी, और वे ये अनाज भारत से चाहते थे | इसीलिए उन्होंने यहाँ जनवितरण प्रणाली और राशन कार्ड क़ि शुरुआत क़ि,
वो प्रणाली आज भी लागू है इस देश में क्योंकि वो इस संधि में है,
और इस राशन कार्ड को पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल उसी समय शुरू किया गया और वो आज भी जारी है,
जिनके पास राशन कार्ड होता था उन्हें ही वोट देने का अधिकार होता था, आज भी देखिये राशन कार्ड ही मुख्य पहचान पत्र है ...

👉
इस देश में, अंग्रेजों के आने के पहले इस देश में गायों को काटने का कोई कत्लखाना नहीं था | ( क्योंकि मुगलों इस्लामिको में गायो को कत्ल करने का दुस्साहस नही था उस समय )
अंग्रेज यहाँ आये तो उन्होंने पहली बार कलकत्ता में गाय काटने का कत्लखाना शुरू किया, पहला शराबखाना शुरू किया,
पहला वेश्यालय शुरू किया और इस देश में जहाँ जहाँ अंग्रेजों की छावनी हुआ करती थी वहां वहां वेश्याघर बनाये गए, वहां वहां शराबखाना खुला, वहां वहां गाय के काटने के लिए कत्लखाना खुला |
ऐसे ही पुरे देश में ३५५ छावनियां थी उन अंग्रेजों की, अब ये सब क्यों बनाये गए थे ये आप सब आसानी से समझ सकते हैं |
अंग्रेजों के जाने के बाद ये सब ख़त्म हो जाना चाहिए था लेकिन नहीं हुआ क्योंक़ि ये भी इसी संधि में है,

👉
हमारे देश में जो संसदीय लोकतंत्र है वो दरअसल अंग्रेजों का "वेस्टमिन्स्टर सिस्टम" है । ये अंग्रेजो के इंग्लैंड क़ि संसदीय प्रणाली है, ये कहीं से भी न संसदीय है और न ही लोकतान्त्रिक है । लेकिन इस देश में वही सिस्टम है क्योंकि वो इस संधि में कहा गया है । और इसी "वेस्टमिन्स्टर सिस्टम" को महात्मा गाँधी बाँझ और वेश्या कहते थे (मतलब आप समझ गए होंगे) ,
ऐसी हजारों शर्तें हैं, मैंने अभी जितना जरूरी समझा उतना लिखा है , मतलब यही है क़ि इस देश में जो कुछ भी अभी चल रहा है वो सब अंग्रेजों का है हमारा कुछ नहीं है ।
अब आप के मन में ये सवाल हो रहा होगा क़ि पहले की राजाओं को तो अंग्रेजी नहीं आती थी तो वो खतरनाक संधियों (साजिस) के जाल में फँस कर अपना राज्य गवां बैठे लेकिन आज़ादी के समय वाले नेताओं को तो अच्छी अंग्रेजी आती थी फिर वो कैसे इन संधियों के जाल में फँस गए, इसका कारण थोडा भिन्न है क्योंकि आज़ादी के समय वाले नेता अंग्रेजों को अपना आदर्श मानते थे इसलिए उन्होंने जानबूझ कर ये संधि क़ि थी...
वो मानते थे क़ि अंग्रेजों से बढियां कोई नहीं है इस दुनिया में, भारत की आज़ादी के समय के नेताओं के भाषण आप पढेंगे तो आप पाएंगे क़ि वो केवल देखने में ही भारतीय थे लेकिन मन, कर्म और वचन से अंग्रेज ही थे |
👉
वे कहते थे क़ि सारा आदर्श है तो अंग्रेजों में, आदर्श शिक्षा व्यवस्था है तो अंग्रेजों की,
आदर्श अर्थव्यवस्था है तो अंग्रेजों की,
आदर्श चिकित्सा व्यवस्था है तो अंग्रेजों की,
आदर्श कृषि व्यवस्था है तो अंग्रेजों की,
आदर्श न्याय व्यवस्था है तो अंग्रेजों की,
आदर्श कानून व्यवस्था है तो अंग्रेजों की .।

हमारे आज़ादी के समय के भ्रस्ट नेतृत्व विहीन नेताओं को अंग्रेजों से बड़ा आदर्श कोई दिखता नहीं था और वे ताल ठोक ठोक कर कहते थे क़ि हमें भारत अंग्रेजों जैसा बनाना है, अंग्रेज हमें जिस रस्ते पर चलाएंगे उसी रास्ते पर हम चलेंगे |
इसीलिए वे ऐसी मूर्खतापूर्ण संधियों में फंसे । अगर आप अभी तक उन्हें देशभक्त मान रहे थे तो ये भ्रम दिल से निकाल दीजिये | और आप अगर समझ रहे हैं क़ि
👉
वो ABC पार्टी के नेता ख़राब थे या हैं तो XYZ पार्टी के नेता भी दूध के धुले नहीं हैं , आप किसी को भी अच्छा मत समझिएगा क्योंक़ि आज़ादी के बाद के इन ६४ सालों में सब ने चाहे वो राष्ट्रीय पार्टी हो या प्रादेशिक पार्टी, प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता का स्वाद तो सबने चखा ही है ।
वैसे............
तो भारत क़ि गुलामी जो अंग्रेजों के ज़माने में थी, अंग्रेजों के जाने के ६८ साल बाद अब ये २०१७ में भी जस क़ि तस है क्योंकि हमने संधि कर रखी है और देश को इन खतरनाक संधियों के मकडजाल में फंसा रखा है,

बाकि आगे भी आपको जानकारियां दी जाती रहेगी...

__________________________
Wps - +919415034294